फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मुद्दे को लेकर 25 को विस का घेराव करेगी कांग्रेस : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मनरेगा में किए गए बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर और प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी प्रकरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी 25 फरवरी को विधानसभा का अटल घेराव करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह घेराव केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार की उस कुटिल साजिश के खिलाफ है जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त करने पर तुली हुई है। यह मनरेगा बचाओ संग्राम का निर्णायक दौर है।
राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश अनुसार इस विधानसभा घेराव प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रफुल्ल गुड्ढे, सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष एवं हजारों समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि मनरेगा के नाम पर ग्रामीण श्रमिकों को ठगा जा रहा है। काम के नाम पर खाली पेट का आलम, भुगतान में महीनों की लंबी देरी और राज्य सरकार की उदासीनता ने लाखों गरीब परिवारों को भुखमरी की कगार पर धकेल दिया है।
प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा के लुटे-पिटे श्रमिकों, बर्बाद किसानों और संकट में डूबे परिवारों के हक की इस जंग को अंतिम सांस तक लड़ेगी। विधानसभा घेराव पूर्णतः शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें