महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा जिले के 40 केंद्रों में शुक्रवार को हुई। इसमें 4,560 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 124 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि भूगोल के प्रश्नपत्र में पर्यावरण और ऊर्जा संयंत्र से जुड़े प्रश्न कठिन रहे जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी भी केंद्र पर नकल का कोई मामला नहीं मिला।
परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और साढ़े 3 की बजाय 3 बजे ही परीक्षा समाप्त हो गई। इस दौरान बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता ने 15 केंद्रों की जांच की जबकि डीईओ व बीईओ की टीमों ने केंद्रों का दौरा किया।
इस दौरान परीक्षार्थियों की जांच की, लेकिन किसी के पास कोई नकल संबंधी सामग्री बरामद नहीं हुई। विद्यार्थियों ने भी परीक्षा की सराहना की और पूरा पेपर पाठ्यक्रम से बताया। इसमें विद्यार्थियों को कुछ सवालों में दिक्कत हुई। एचबीएसई बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोई यूएमसी नहीं बनी और सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित की गई।
अधिकतर प्रश्न आसान थे लेकिन कुछ यूनिट में मिक्स सवाल थे। एक ही प्रश्न में दो विभिन्न प्रकार के जवाब मांगे गए। इसमें थोड़ी मुश्किल आई है।-मोनू, जीएसएस स्कूल, नत्थूवाला मोहल्ला।
-
बड़े प्रश्न ही मुश्किल लगे और अन्य प्रश्न आसान रहे हैं। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए हैं और इनमें से कुछ यूनिट में तैयारी नहीं हो पाई।
- सन्नी, बीजेआरडी, रिवासा।
-
पेपर लगभग आसान रहा है। चौथी यूनिट में पर्यावरण और ऊर्जा संयंत्र के बारे में दो प्रश्न कठिन रहे हैं। इसमें पूछी गई जानकारी याद नहीं थी।
- रोबिन, बीजेआरडी, महेंद्रगढ़।