फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महात्मा रामकरण के मेले में हुआ हवन

Sat, 23 Aug 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06महात्मा रामकरणदास के मेले में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय उपचार गोशाला के सामने स्थित महात्मा रामकरण दास कॉलोनी में वीरवार को महात्मा रामकरण की याद में मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुबह हवन का आयोजन किया गया। लोगों ने भाग लेकर आहुति डाली। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया। इसमें दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के बाद कबड्डी व कुश्ती का आयोजन किया गया। मास्टर रामौतार ने बताया कि मेले में कुश्ती 51 रुपये से 21 हजार रुपये तक की आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन

कुश्ती में दूरदराज से आए पहलवानों ने भाग लिया। इस मौके पर मेले में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव व महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने महात्मा रामकरण दास के जीवन पर प्रकाश डाला। मेले में प्रमुख रूप से दयाराम यादव, नप उप्रपधान संजय यादव, राजकुमार यादव, वासुदेव यादव, किशनलाल बोहरा, राजेश यादव, पार्षद मनोज सैनी, विशाल सैनी, मुकेश शर्मा, मोहित सिंघल, मोहनलाल शर्मा, कपिल यादव, सुमेर कांडा, धर्मबीर यादव व सूबे सिंह सैनी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें