फोटो संख्या:79- आर्य समाज महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज मुख्यालय महेंद्रगढ़ की यज्ञशाला में यज्ञ का आयोजन किया गया।
वेद प्रचार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेमराज ने बताया की आर्यावर्त में श्री राम और श्री कृष्ण ऐसे दो महापुरुष हुए हैं जिन्हें राष्ट्र पुरुष और इतिहास पुरुष की दृष्टि से अद्वितीय कहा जा सकता है। श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और श्री कृष्ण लीला पुरुषोत्तम हैं। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण अपने समय के एक अद्वितीय विद्वान थे। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक बृहस्पति शास्त्री, आर्य समाज के प्रधान भूपेंद्र सिंह आर्य, डाॅ. विक्रांत डागर, आर्य समाज महिला प्रधान शैलजा आर्या, केसर आर्या, सूबेदार मेजर सूबे सिंह उपस्थित रहे।