फोटो संख्या:57- छाजुपूरम कॉलोेनी में हवन करते समाज के लोग--स्रोत-- आयोजक
महेंद्रगढ़। आर्य समाज के तत्वावधान में पर्यावरण शुद्धि व आत्मिक शान्ति की शृंखला में छाजूपुरम कॉलोनी में हवन का आयोजन किया गया। शैलजा के ब्रह्मत्व में अजय कुमार अपनी पत्नी ऋतु देवी के हवन में शामिल हुए।
शैलजा ने मानव के जीवन को उन्नत बनाने के लिए संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वैदिक पुरोहित भूपेंद्र सिंह आर्य, सुबेदार उमराव देव नगर, सुभाष नंबरदार माण्डोला, बाबू रंग राव सिंह आर्य, अनहद शक्ति एवं ध्यान योग फाउंडेशन से बहन सुशीला आर्या, डॉ विकास कुमार, डॉ. नीरज मेधार्थी, डॉ. ऋतु आर्या उपस्थित रहे।