फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हीट वेव को लेकर डीसी ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 24 May 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने एडवाइजरी जारी की है। बढ़ती गर्मी में वृद्ध व कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें। खासतौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें। यदि वे गर्मी से बेचैनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें। उनके शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ डॉक्टर अथवा एंबुलेंस को बुलाए। उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल व मोबाइल फोन रखने के लिए कहें।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि अपने जानवरों को जहां तक संभव हो तेज गर्मी के दौरान उन्हें घर के भीतर रखें। यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान पर रखें, जहां वे आराम कर सकें। ध्यान रखें कि जहां उन्हें रखा हो वहां दिन भर छाया रहें। जानवरों को किसी बंद जगह में न रखें। पीने के पानी के दो बाउल रखें ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे से वे पानी पी सकें।
बच्चों को लूं से बचाएं
स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें और समाचारपत्र पढ़ें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएंं भले ही प्यास ना लगी हो। ओआरएस व घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाए। शाम के समय खेलें, यदि बच्चे को चक्कर आएं, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिर दर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें