फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू धर्म में हवन का विशेष महत्व : शंकर

Mon, 30 Mar 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51-  विष्णु मंदिर में हवन करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर का 44 वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह हवन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहूति दी। मंदिर के प्रभारी शंकर ने कहा कि हिंदू धर्म में हवन का विशेष महत्व है। हवन से वातावरण शुद्ध होता है व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विष्णु एवं माता लक्ष्मी के शृंगार के साथ किया गया। भगवान को नवीन एवं पारंपरिक विशेष जालीदार पोशाक अर्पित की गई।
मंदिर प्रभारी ने बताया कि लगभग 44 वर्ष पूर्व इस मंदिर का निर्माण हरिनाथ महाराज की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण एवं साधु-संतों की उपस्थिति में करवाया था।
हवन का आयोजन पंडित मुकेश शर्मा की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया। हवन में मुख्य यजमान मंदिर समिति के प्रधान मनोहर लाल झुकिया, मन्नी देवी, हर्षित, सोनिया के साथ उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर मंदिर की उन्नति व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रामानंद शर्मा, पूर्व नपा प्रधान शकुंतला मित्तल, गोपाल कृष्ण, सुशील कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार, मोहित कुमार, आरूष, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें