फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बेकाबू लग्जरी कार रेलिंग के हुई आरपार, 135 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे थी गाड़ी की रफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नेशनल हाईवे नंबर 11 पर रघुनाथपुरा के पास हादसा हुआ है। गाड़ी की रफ्तार करीब 135 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे थी। दिल्ली के महरौली से चार लोग राजस्थान जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल के नजदीक एक तेज रफ्तार लग्जरी कार में डिवाइडर की रेलिंग के आरपार निकल गई। गनीमत रही कि कार सवार चारों व्यक्तियों में को किसी खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन

दिल्ली के महरौली से वोल्वो कार में सवार होकर रामनिवास, अनिल, भरत और सुभाष राजस्थान के चुरु जिले में निजी कार्य से जा रहे थे।

रविवार सुबह नेशनल हाइवे नंबर 11 पर रघुनाथपुरा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तेज गति होने की वजह से रेलिंग का एक पाइप लग्जरी कार के अंदर घुस गया। गाड़ी करीब 50 फीट तक लोहे की रेलिंग के अंदर तक चली गई।

हालांकि कार में सवार चारों लोगों में किसी भी प्रकार खरोंच तक नहीं आई। गाड़ी की रफ्तार करीब 135 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे थी। हादसे की सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें