फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव की माता कृष्णा देवी का निधन, गांव बजाड में किया अंतिम संस्कार

Mon, 26 Dec 2022 06:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)

सार

शोक सभा बैठक का आयोजन उनके नारनौल आवास पर होगी। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, आरपीएस ग्रुप के सीईओ मनीष राव, बाबूलाल प्रधान पट्टीकरा समेत अनेक लोग पहुंचे।
विज्ञापन
कृष्णा देवी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव की माता कृष्णा देवी का रविवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गांव बजाड में किया गया। वे 88 वर्ष की थी। खुश मिजाज व मिलनसार महिला के रूप में उनकी विशेष पहचान रही।

विज्ञापन


वे सैदव भाइचारे बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाने में प्रथम पंक्ति में रहतीं थीं। उन्होंने अपने पिछे एक भरापूरा परिवार छोड़ दिया। उनके बड़े बेटे हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री पद पर काबिज हैं तो मंझला पुत्र पटवारी के पद से सेवानिवृत्त है, वहीं छोटा बेटा खेती बाड़ी के कार्य करता है।

उनके पति शादी लाल 92 वर्ष के हैं जो अध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद समाजसेवी कार्य करने पर लगे हुए हैं। शोक सभा बैठक का आयोजन उनके नारनौल आवास पर होगी। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, आरपीएस ग्रुप के सीईओ मनीष राव, बाबूलाल प्रधान पट्टीकरा, विद्यानंद लांबा, विक्रम सरपंच रामपुरा,  राकेश कुमार पार्षद, राजबीर ईटीओ, बिल्लू पार्षद नारनौल, सुरेंद्र नंबरदार, देवेंद्र सरपंच अटेली, जोगेंद्र सिंह सरपंच प्रतिनिधि बजाड समेत सरपंच व सरपंच प्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रृद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें