हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रविवार देर शाम प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा नेता रामबिलास शर्मा के सतनाली आवास पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं।
वहीं उन्होंने प्रोफेसर शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने हरियाणा में बीजेपी का परचम लहराया है। इन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को इस मुकाम तक पहुंचाया है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 6 मंडल अध्यक्षों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में मुख्यमंत्री ने बैठक की।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश में लगातार तीसरी बार कमल खिलाने के लिए जी जान से उतरने का आह्वान किया। वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मुख्यमंत्री बनने के सवाल केा उन्होंने हंसकर बात को टाल दिया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।