फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में होगी अब दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई

Wed, 05 Mar 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 55 हकेंवि में डिस्टेंस एजुकेशन कार्य्रम की विवर​णिका जारी करते हुए कुलपति प्रो. टं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में अब ओपन डिस्टेंस लर्निंग पहल के अंतर्गत नए डिस्टेंस एजुकेशन प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमए हिंदी व एमकॉम तीन पाठ्यक्रमों को डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ओपन डिस्टेंस प्रोग्राम के तहत मंजूरी दी है।
विज्ञापन

2009 में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय है, जिसे डीईबी यूजीसी, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दूरस्थ पाठ्यक्रमों के संचालन की मान्यता मिली है। इन पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। इस संबंध में विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अध्ययन के नए विकल्पों का विकास करेगी। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत से दक्षिणी हरियाणा व इससे सटे राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। कुलपति ने बताया कि डिस्टेंस एजुकेशन कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार तैयार किए गए हैं। ये सभी कार्यक्रम सेमेस्टर आधार पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रो. सिंगारा सिंह ने बताया कि सभी उपलब्ध पाठ्यक्रमों के लिए सेल्फ लर्निंग मेटिरियल विश्वविद्यालय के शिक्षकों व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया है। विवि द्वारा तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें