फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिओम अपनी दुल्हन निशा को लेने हेलीकॉप्टर से आया पड़तल,खेत में बना हेलीपेड

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी को यादगार बनाने के लिए उपमंडल के गांव पड़तल में सोमवार को एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। हेलीकॉप्टर से दूल्हे के आने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस बल, फायर ब्रिगेड टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

गांव पड़तल निवासी बाबूलाल की बेटी निशा की शादी झज्जर जिले के नौगांव निवासी नेतराम के बेटे हरिओम के तय हुई थी। सोमवार को गांव में बारात आनी थी। दूल्हा हरिओम चॉपर से बारात लेकर पहुंचा। हेलीकॉप्टर आने की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग भी जुटने शुरू हो गए। निशा के पिता रिटायर्ड सैनिक बाबूलाल ने बताया कि रीति-रिवाज के साथ उनकी पुत्री निशा और हरिओम के शादी की रस्में निभाई। निशा के भाई राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि निशा अटेली कॉलेज में प्रोफेसर लगी हुई है। दूल्हा हरिओम गुरुग्राम ग्रामीण बैंक में क्लर्क की पोस्ट पर लगा हुआ है। हेलीकॉप्टर के लिए नारनौल प्रशासन से पहले ही अनुमति ली गई थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की गई थी। गांव पड़तल में खेत में हेलीपेड बनाया गया था। यह चॉपर तकरीबन 2 लाख 70 हजार रुपये किराये पर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें