फोटो नंबर-03नामदेव समाज की बैठक में मंचासीन अतिथि। स्रोत-संस्था
नारनौल। श्री नामदेव समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट के भवन रविदास मार्ग मोहल्ला पुरानी सराय में बुधवार को हुई। संरक्षक सुभाष चंद्र वर्मा ठेकेदार एवं प्रधान बाबूलाल वर्मा ने संयुक्त रूप से सभी ट्रस्टी और समाज के बंधुओं को नववर्ष की शुभकामना दी।
ट्रस्ट प्रधान बाबूलाल वर्मा ने बताया कि जिन समाज बंधुओं ने ट्रस्ट को आर्थिक सहयोग अर्थात दान स्वरूप 21,000 रुपये से अधिक की राशि प्रदान की है, उन सभी दानदाताओं के नाम पत्थर पर लिखवा कर ट्रस्ट भवन में लगवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जो भी समाज बंधु ट्रस्ट के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण करना चाहता है। वह भी 21,000 रुपये का सहयोग करके ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। बैठक में सतनारायण वर्मा, पवन लखमरा, महेंद्र रतन, दयानंद वर्मा, डॉ. संजय वर्मा, रमेश पांडला व नवरत्न वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।