फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छुट्टी के दौरान भी वितरित हो रहे हैप्पी कार्ड

Mon, 08 Jul 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल डिपो के जीएम अनित यादव ने जिला के नागरिकों से आह्वान किया है कि हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के लाभार्थी जल्द से जल्द अपना कार्ड प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

नागरिकों की सुविधा के लिए छुट्टी के दौरान भी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) जिला में लोकप्रिय हो रही है। इस कार्ड के जरिए नागरिक लगातार बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा रहे हैं। जिले में अब तक लगभग 23 हजार नागरिकों ने नारनौल बस स्टैंड से अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त किए हैं। जिन लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर विभाग से एसएमएस आ चुका है वे जल्द अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर लें।
उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में अब तक 64041 नागरिकों ने हैप्पी कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन किया है। अभी तक जिला में लगभग 23 हजार नागरिकों को हैप्पी योजना के कार्ड दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना अनुसार हैप्पी कार्ड धारक को 1000 किलोमीटर प्रति वर्ष हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें