फोटो संख्या:70- कनीना में चाय की चुस्की के साथ ग्रामीणों से मंथन करती स्वास्थ्य मंत्री आरती रा
नारनौल। शहर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बुधवार को मंदिरों में तैयारियां चलती रहीं। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों की रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। श्रद्धालुओं में उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बहरोड़ रोड स्थित कड़िया वाले हनुमान मंदिर में इस अवसर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कड़िया वाले बालाजी का यह पावन स्थल वर्षों से श्रद्धा, आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र रहा है।
इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य रूप में मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
महावीर मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी उत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा महावीर चौक स्थित पताली हनुमान मंदिर, संघीवाड़ा सीताराम मंदिर तथा गुदड़ी वाले हनुमान मंदिर में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।