फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टाइम्स हॉयर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सबजेक्ट रैंकिंग में हकेंवि का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़---स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सबजेक्ट रैंकिंग 2026 के अंतर्गत लाइफ साइंसेज, फिजिकल साइंसेज व इंजीनियरिंग की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

विवि को लाइफ साइंसेज व फिजिकल साइंसेज श्रेणियों में 601-800 बैंड व इंजीनियरिंग श्रेणी में 801 से 1000 बैंड के अंतर्गत स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि विवि की बहुविषयी वैज्ञानिक शोध और नवाचार के क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को प्रदर्शित करती है।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा है कि यह उपलब्धि विवि की इंटर डिसिप्लिनरी रिसर्च, नवाचार-आधारित शिक्षण व वैश्विक अकादमिक सहभागिता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारे संकाय सदस्य, शोधकर्ता व विद्यार्थी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, यही सामूहिक प्रयास इस उपलब्धि में परिलक्षित होता है।
विज्ञापन

समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय सहभागियों को बधाई दी। कुलपति ने सभी संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं, प्रशासनिक कर्मचारियों और विद्यार्थियों के योगदान को सराहते हुए कहा कि उन्हीं के समर्पित प्रयासों के कारण यह वैश्विक पहचान संभव हो सकी है।
कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2026 में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रदर्शन शैक्षणिक गुणवत्ता व शोध उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें