फोटो संख्या:66- हस्तलेखन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के साथ आयोजक व निर्णायक मंडल के सदस्य-स
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की प्रेरणा व मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष हुलगाबली ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अच्छे हस्तलेखन के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम की समन्वयक, सूचना वैज्ञानिक डॉ. विनिता मलिक ने बताया कि पठनीय और स्पष्ट हस्तलेखन विद्यार्थियों को न केवल तेजी से लिखने में मदद करता है, बल्कि यह उन्हें लेखन के उच्च-स्तरीय पहलुओं और सामग्री पर ध्यान केंद्रित करने की सुविधा भी प्रदान करता है।पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग में सहायक आचार्य डॉ. विवेक बाल्यान और मनोविज्ञान विभाग की प्रो. पायल चंदेल ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।