फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद अख्तर होंगे महेंद्रगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक

Sat, 02 Apr 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से पुलिस विभाग के दो आईपीएस और 33 एचपीएस अधिकारियों का तबादला और नियुक्ति की है। जिसमें जिला महेंद्रगढ़ की पुलिस अधीक्षक भी शामिल है। जिला महेंद्रगढ़ की पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी को राज्य चौकसी ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि राज्य चौकसी ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हमीद अख्तर को जिला महेंद्रगढ़ की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन


मनीषा चौधरी ने जिला महेंद्रगढ़ में पुलिस अधीक्षक पद पर रहते कई इनामी बदमाशों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। जबकि जाट आरक्षण के दौरान भी मनीषा चौधरी ने अपनी सूझबूझ से कार्य करते हुए जिला महेंद्रगढ़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफल रही थी। कयास लगाए जा रहे है जिला महेंद्रगढ़ की पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी का तबादला क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से हुए बलात्कार का मामला विधानसभा में उठने के कारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें