फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली राजकीय महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के आधे पद रिक्त, कैसे हो पढ़ाई

Sun, 17 Nov 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- राजकीय महाविद्यालय सतनाली--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में काफी समय से प्रवक्ताओं का टोटा है। अधिकांश विषयों के प्रवक्ता नहीं है। कुछ विषयों की पढ़ाई सिर्फ एक्सटेंशन प्रोफेसर के भरोसे चल रही है। महाविद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता के नौ स्वीकृत पदों में से सात पद रिक्त हैं। महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के 50 प्रतिशत पद रिक्त होने से तैनात प्रवक्ताओं पर भी अतिरिक्त भार है।
विज्ञापन

वहीं तीन बार मेरिट सूची व चार बार ऑन द स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी विभिन्न संकायों में 35 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। महाविद्यालय में यूजी कक्षा में 700 सीट है, जिनमें 624 विद्यार्थियों ने दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू कर दी है। जबकि पीजी कक्षा में दो संकायों में 120 सीट पर 100 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे है। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की संख्या कम है।
महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के वर्कलोड के अनुसार 46 पद स्वीकृत हैं। इनमें से महज 32 पर तैनाती हैं, जबकि 36 पद रिक्त हैं। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से महाविद्यालय में 68 प्रवक्ताओं की इस समय आवश्यकता है लेकिन इनमें से भी 36 पद रिक्त हैं। महाविद्यालय में स्वीकृत पदों पर महज 18 पदों ही नियमित प्रवक्ता कार्यरत हैं। ऐसे में एक्सटेंशन पर लगे प्रवक्ताओं के कंधों पर अतिरिक्त भार आ रहा है। जबकि यहां पर विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से प्रवक्ता होने चाहिए।
विज्ञापन



वर्जन...
राजकीय महाविद्यालय में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर तैनाती की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। रिक्त पदों पर तैनाती होने से विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा होगी। साथ ही अन्य प्रवक्ताओं पर काम का बोझ भी कम होगा। उनका प्रयास है कि रिक्त पदों पर जल्द ही तैनाती कराई जाए।-बीरेंद्र शेखावत, कार्यकारी प्राचार्य, सतनाली।
विज्ञापन


-

विषयवार पदों पर एक नजर
विषय स्वीकृत पद जरूरत पद नियमित अतिथि एक्सटेंशन रिक्त पद
अंग्रेजी 09 09 01 00 01 07

हिंदी 03 04 02 00 00 02

संस्कृत 01 02 00 00 00 02
इक्नॉमिक्स 01 01 01 00 00 00

इतिहास 02 04 01 00 00 03
राजनीति विज्ञान 01 02 01 00 01 00
ज्योग्राेफी 05 09 02 00 03 04

गणित 03 05 02 00 02 01

कैमेस्ट्री 07 08 01 00 03 04
फिजिक्स 06 06 03 00 02 01

बॉटनी 01 02 01 00 00 01
ज्योलाॅजी 01 02 00 00 01 01

काॅमर्स 04 04 03 00 00 01
कंप्यूटर साइंस 01 02 00 00 01 01

शारिरीक शिक्षा 01 01 00 00 00 01
पर्यावरण शिक्षा 00 07 00 00 00 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें