सिहमा। महंत खेतानाथ राजकीय महाविद्यालय सिहमा के यूजी कोर्सों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़कर 15 जून हो गई है। कॉलेज में बीए की 160 सीटों में से 50 प्रतिशत से अधिक सीटों के लिए प्रथम वरीयता के आवेदन पहले ही प्राप्त हो चुके हैं। वहीं बीकॉम में भी विद्यार्थियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें ताकि उन्हें अपनी पसंद के विषय और महाविद्यालय में प्रवेश मिल सके।
महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया विषय चयन या अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी सीधे महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा जल्द आवेदन करें और अपने सुनहरे भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाएं।