फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के विद्यार्थियों ने नाटक मंचन के माध्यम से किया जागरूक

Fri, 25 Oct 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74-नाटक का मंचन करते विद्यार्थी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के शिक्षक शिक्षा विभाग के बीएबीएड (आईटीईपी) प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा चार लघु नाटकों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

डाॅ. मुकेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दहेज प्रथा, डिप्रेशन, आत्म बोध, साइबर क्राइम जैसे विषय पर केंद्रित नाटकों का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय कुलगीत से साथ हुआ। प्रो. दिनेश चहल ने विद्यार्थियों की इस भागीदारी को सराहते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विभाग में अनवरत होते रहने चाहिए। कार्यक्रम के समन्वयक व विश्वविद्यालय के प्राॅक्टर प्रो. नंद किशोर ने विद्यार्थियों की सराहना की। इस कार्यक्रम के दौरान, डॉ. महेंद्र, डॉ. ऋतु बाला, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. रुबूल आदि शिक्षकों की उपस्थिति रही। विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें