फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के शिवम सैनी बने प्रिंट स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Sat, 30 Nov 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) प्रिंटिंग और पैकेजिंग प्रौद्योगिकी विभाग में प्रिंट अमृत धारा और बीआर चौधरी स्वर्ण पदक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रिंट स्टूडेंट ऑफ द ईयर प्रतियोगिता में विजेता शिवम सैनी को बीआर चौधरी स्वर्ण पदक और 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजन में उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विजेता शिवम सैनी व अन्य उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय नवाचार का समय है। जिसे देखते हुए उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच आपसी साझेदारी आवश्यक है। इस साझेदारी के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय में यह आयोजन ऑफसेट प्रिंटर एसोसिएशन के साथ हुए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईपीएएमए के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने की। डब्ल्यूपीसीएफ के अध्यक्ष प्रो. कमल चोपड़ा ने परियोजना अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। प्रो. राजीव कौशिक ने प्रिंटिंग और पैकेजिंग के आधुनिक युग में महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रिंटिंग क्षेत्र के अविजीत मुखर्जी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डीसीजी टेक्नोलॉजी लिमिटेड, डॉ. रविंद्र गोयल एमडी केमलाइन इंडिया लिमिटेड, रमेश पंवार एमडी कलरमैन दिल्ली ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 88 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजीव कुमार और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. फूल सिंह ने कहा कि किसी भी उद्योग में नवीनतम तकनीक का उपयोग जरूरी है। र आज के समय में प्रिंटिंग और पैकेजिंग प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार के असीमित अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें