फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना, निचले इलाकों में भरा पानी

विज्ञापन
अंडरपास में जमा पानी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में गत दिनों 47 डिग्री के ऊपर पहुंचने के बाद शुक्रवार से लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौरा जारी रहा। शहर और आसपास के क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब नौ बजे अंधड़ के बाद जोरदार बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 21.8 डिग्री रहा। शहर में 58 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। लोगों का कहना है कि मई में 58 बारिश होने रिकार्ड है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तीन दिनों से बादल छाए थे, मगर बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो रही थी। शनिवार देर रात झमाझम बारिश हुई। बारिश करीब पौने घंटे तक हुई। तेज बारिश के कारण शहर में पानी जमा हो गया। इसके कारण शहर के अनेक इलाकों में पानी भर गया।
लोगों का कहना है कि 25 मई को 45.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं 26 मई को 46 डिग्री सेल्सियस, 27 मई को 47.2 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे तापमान 28 मई को 43. 8 डिग्री, 29 मई 38 डिग्री और 30 मई को 35.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इस प्रकार से तीन दिनों में अधिकतम 12 डिग्री तापमान गिर गया। तापमान में गिरावट की वजह से लोगों को कई दिनों से शहर में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली। शनिवार देर रात जिले में झमाझम बारिश हुई। जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान छाने लगी है। किसान अब अगेती बाजरे की बिजाई में जुटने लगे है। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश होने से अब अगेती ग्वार व बाजरे की फसल की बुवाई शुरू हो जाएगी। अंधड़ के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए हैं। शनिवार देर सायं हुई बारिश से शहर में अनेक जगहों पर जलभराव हो गया। जलभराव से घरों व दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

बारिश में खुली नप की पोल
बारिश ने नगर परिषद की पोल खोल दी। शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नप ने अभी तक कोई ठोस योजना नहीं बनाई है। बे मानसून बरसात में शहर में अनेक जगहों पर हुए जलभराव नप की सफाई व्यवस्था को दर्शाता रहा है। नालियों की सफाई न होने के कारण हल्की बारिश के दौरान घरों में पानी घूसने लग जाता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नांगल चौधरी में भी हुई बारिश
नांगल चौधरी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बरसात का दौर लगातार तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। जिससे तापमान गिरने के साथ न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली बल्कि किसानों ने खेतों में फसल बिजाई का कार्य शुरू कर दिया है।
नलावटी क्षेत्र में भी हुई बारिश
निजामपुर। बीती रात करीब नौ बजे नलवाटी क्षेत्र में अंधड़ के साथ हुई बारिश हुई। अच्छी बारिश किसान बाजरा व ज्वार की बिजाई कराने की तैयारी करने लगे। अभी बिजाई करते हैं तो 15 दिन के बाद दोबारा बारिश की जरूरत होगी। ऐसे में किसानों के पास सिंचाई के लिए पानी पर्याप्त नहीं है। कृषि विभाग के एसडीओ हरपाल ने कहा कि अभी बरसात पर आधारित किसानों को बाजरा, ग्वार व ज्वार की फसलों की बिजाई नहीं करनी चाहिए। अगर कोई किसान करता है तो पानी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें