फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 24 को होगा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

Tue, 16 Sep 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब में बैठक करते हुए शाखा कार्यकर्ता---स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब में मंगलवार को भारत विकास परिषद शाखा कनीना के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता सूबेदार मेजर राजेश यादव ने की।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 सितंबर को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट अध्यापकों एवं मेधावी विद्यार्थियों को समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी संयोजक कंवर सेन वशिष्ठ को सौंपी गई।


बैठक में यह भी तय हुआ कि अक्टूबर में भारत को जानो, प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके संयोजक लखनलाल जांगड़ा होंगे। परिकल्प संयोजक कंवर सेन वशिष्ठ ने कहा कि भारत में गुरु-शिष्य परंपरा सदियों से हमारी संस्कृति का आधार रही है और इसी परंपरा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद हर वर्ष यह आयोजन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद मोहन सिंह ने कहा कि परिषद के लाखों सदस्य देशभर में भारतीय संस्कृति के उत्थान और सामाजिक कार्यों में निरंतर लगे हुए हैं। अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेश यादव ने कहा कि शाखा का मुख्य ध्येय गरीबों की सहायता करना, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करना है। बैठक में प्रमुख रूप से विचारक शिवकुमार अग्रवाल, लखनलाल जांगड़ा, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष धनपत सिंह, हेड मास्टर कृष्ण सिंह, महिला संयोजिका सरिता भारद्वाज, प्रेम सिंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें