फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास ने समाज को दिया समानता और भाईचारे का संदेश : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला ढिंढासर स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के महंत बालक दास महाराज ने की। समारोह में नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन बाबूलाल यादव, वाइस चेयरमैन सुरेश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, डॉ. आरके जांगड़ा, जिला प्रबंधक राजपाल गौरा, प्राचार्य जयंती बाई सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।
नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने गुरु रविदास को सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके उपदेश प्रेम, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। मार्केट कमेटी चेयरमैन बाबूलाल यादव ने कहा कि जिस समय समाज में अंधकार और छुआछूत जैसी कुरीतियां व्याप्त थीं, उस दौर में गुरु रविदास ने समानता और मानवता का दीप जलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन रतनलाल सुधाकर ने किया। समारोह में सूबेदार हरफूल सिंह, एसबीआई के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक जयनारायण दुग्गल, रविदास महासभा के प्रधान बाबूलाल नारनौलिया, सेवानिवृत्त प्रबंधक भीमसिंह सूंठवाल, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह, रिटायर्ड डीएसपी सीआईडी रामस्वरूप सहित अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें