फोटो नंबर- 05जीएसटी एमनेस्टी स्कीम के संबंध में बैठक लेती प्रियंका यादव।स्रोत-प्रशासन
नारनौल। उप आबकारी और कराधान आयुक्त (बिक्री कर) अधिकारी प्रियंका यादव ने वीरवार को कार्यालय में जीएसटी एमनेस्टी स्कीम के कार्यान्वयन को लेकर बैठक ली। कहा कि करदाताओं के लिए जीएसटी एमनेस्टी स्कीम को लागू किया गया है।
कहा कि यह योजना उन करदाताओं के लिए लागू होगी, जिन पर वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 व 2019-20 के लिए हरियाणा जीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 73 के तहत बकाया कर देनदारी है। इस योजना में पात्र करदाताओं को बकाया कर पर ब्याज और जुर्माना में राहत दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए करदाता को 31 मार्च तक पूरा टैक्स जमा करवाना होगा।इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, संगठन के सदस्य तथा व्यापारी संगठन के सदस्य मौजूद थे।