फोटो संख्या:60- प्रशिक्षण के दौरान युवक को वाहन चलाना सिखाता प्रशिक्षक--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में युवाओं के बीच वाहन चलाना सीखने का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसका सीधा लाभ वाहन प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को मिल रहा है। पिछले एक माह में 88 युवाओं ने कार चलाने का प्रशिक्षण लिया। इससे प्रशिक्षकों का कारोबार अच्छी गति से बढ़ा है। शहर में करीब चार प्रशिक्षक नियमित रूप से प्रशिक्षण दे रहे हैं।
वे प्रतिदिन नए युवाओं का पंजीकरण कर रहे हैं। प्रशिक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि हर व्यक्ति से 3 हजार से 4 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। पिछले माह ड्राइविंग सीखने वालों से करीब 2 लाख रुपये का कारोबार हुआ। युवाओं में बढ़ती रुचि का कारण रोजगार के अवसर हैं। ड्राइविंग लाइसेंस कई निजी कंपनियों और सरकारी विभागों में आवश्यक योग्यता है। प्रशिक्षक इस माह भी कारोबार बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं।