महेंद्रगढ़। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस बार घरों को सजाने को लेकर लोगों में नया उत्साह दिख रहा है। पहले लोग सजावट के लिए दीये, मोमबत्ती और साधारण झालरों का इस्तेमाल करते थे लेकिन अब आधुनिक लाइटिंग और डिजाइनर डेकोरेशन का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
बाजार में रंग-बिरंगी लाइटें, आकर्षक तोरण, रंगोली, हैंडमेड डेकोर और तरह-तरह के सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। दुकानदार रोशन सैनी ने बताया कि एलईडी लाइटिंग, झालर, स्टार लाइट, वॉल हैंगिंग और दरवाजों पर लगाने वाले तोरण ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं।
हाथ से बने हैंडमेड डेकोरेशन के सामान की भी अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि लाइट वाली झालर 50 से 4000 रुपये तक बिक रही है। इन लाइटों की आपूर्ति दिल्ली से हो रही है।
दिवाली का असर सिर्फ सजावटी सामान की दुकानों तक सीमित नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर और कपड़ा बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर रंगीन एलईडी लाइट और झालरों की खरीदारी हो रही है।
फर्नीचर बाजार में लोग घर को नया रूप देने के लिए सोफा, टेबल और दूसरा फर्नीचर खरीद रहे हैं। कपड़ा बाजार में पर्दे, बेडशीट और सोफा कवर की मांग बढ़ी है। कई ग्राहक दिवाली से पहले साफ-सफाई और रंग-रोगन करवाने के साथ नई सजावट की योजना भी बना रहे हैं।
बाक्स
रंग-बिरंगी झालरें घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ त्योहार की रौनक भी बढ़ाती हैं। पारंपरिक दीयों के साथ आधुनिक लाइटों से घर सजाना लोगों की पहली पसंद बन रहा है। लाइटों से पूरा घर जगमगा उठता है।-दिनेशचंद्र वैद्य, दुकानदार
.............
दिवाली पर एलईडी लाइटिंग, रंग-बिरंगी झालर और स्टार लाइट से घर सजाने का क्रेज बढ़ा है। कम बिजली खपत और नए डिजाइन के कारण लोग आधुनिक लाइटें खूब पसंद कर रहे हैं।-संजीव, दुकानदार
फोटो संख्या:54 आर- महेंद्रगढ़ में दुकान से रंग-बिरगी लाइटें खरीदता ग्राहक--संवाद
फोटो संख्या:54 आर- महेंद्रगढ़ में दुकान से रंग-बिरगी लाइटें खरीदता ग्राहक--संवाद