फोटो नंबर- 19कन्या के जन्म पर कुआं पूजन करने जाती महिलाएं। स्रोत : परिजन
नारनौल। वार्ड नंबर 17 में अमीत भगत व अदीति के घर बेटी के जन्म पर खुशी का माहौल रहा। नवजात कन्या के आगमन पर परिवार ने पारंपरिक कुआं पूजन का आयोजन कर बेटी के जन्म का जश्न मनाया। इस दौरान आंगनबाडी वर्कर अनीता सैनी व आशा वर्कर मीरा देवी भी उपस्थित रही। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुए कार्यक्रम में दादी अनीता देवी की अगुवाई में महिलाओं ने कुएं की पूजा-अर्चना कर बच्ची के सुखी, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दादा हुक्मचंद भगत ने बताया कि बेटा व बेटी एक समान है और अगर बेटियों को सामान अवसर उपलब्ध करवाएं जाए तो वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती है। संवाद