फोटो नंबर-04गोशाला में गोमाता के लिए हरी सब्जी लेकर पहुंचे संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। भारत विकास परिषद शाखा नारनौल के तत्वावधान में रेवाड़ी रोड स्थित गोपाल गोशाला में कमल सचदेवा ने माता कृष्णा देवी की पुण्य तिथि पर हरी सब्जी की सवामनी लगाई।
परिषद सेवा गतिविधि प्रमुख पवन यादव ने कहा कि कमल सचदेवा द्वारा यह नेक कार्य गायों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सचिव मुकेश जैन ने बताया कि सचदेवा द्वारा यह पुनीत और पावन कार्य दूसरों को भी पशुओं के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित करता रहेगा। रामनरेश गर्ग ने कमल सचदेवा को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कवीन्द्र सचदेवा, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, शास्त्री नगर प्रधान विक्रम यादव, संजय गर्ग, सुनील चुघ आदि उपस्थित थे। संवाद