फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन अस्पतालों में 58.49 लाख रुपये से तैयार होंगे ग्रीन गार्डन

Mon, 25 Aug 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12नारनौल के नागरिक अस्पताल में मुख्य गेट का सौंदर्यकरण करने के लिए लगाई गई शटरिंग। 
विज्ञापन
नारनौल। लोक निर्माण विभाग की बागवानी शाखा की ओर से सरकारी अस्पतालों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जिले के तीन अस्पतालों में 58.49 लाख रुपये की लागत से ग्रीन गार्डन तैयार किए जाएंगे। इससे वातावरण शुद्ध होगा।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में विकसित होने वाले ग्रीन गार्डन मे विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों के साथ घास लगाई जाएगी। यह कार्य जिले के तीन अस्पतालों नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना किया जाएगा। इस कार्य के लिए विभाग की तरफ से टेंडर मंजूर होने के बाद नारनौल के नागरिक अस्पताल में तो कार्य शुरू भी हो चुका है।
इस योजना के तहत जिले के तीनों सरकारी अस्पतालों को हरा-भरा बनाने के लिए विशेष लैंडस्केपिंग कार्य किए जाएंगे। इसका उद्देश्य मरीजों, कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए एक सुखद और शांत वातावरण बनाना है।
विज्ञापन

इस योजना के अनुसार अस्पताल परिसर के एक क्षेत्र को पौधों-पेड़ों से हरा-भरा बनाया जाएगा। हरे-भरे वातावरण में उन मरीजों को लाभ मिलेगा जिन्हें उपचार के लिए कई-कई दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है। इससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में भी इससे सुधार की संभावना बनेगी।



इस कार्य के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में 10.33 लाख, कनीना में 13.23 लाख और महेंद्रगढ़ अस्पताल में 24.90 लाख रुपये की लागत से ग्रीन गार्डन तैयार किए जाएंगे। यह कार्य पूरा हो जाने के बाद जिले के तीनों सरकारी अस्पतालों की सुंदरता में निखार आएगा।

-



वर्जन-

अस्पताल परिसर में ग्रीन गार्डन बनाने की योजना बेहतर है। इससे अस्पताल परिसर सुंदर होगा और मरीजों को हरे-भरे वातावरण का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत नागरिक अस्पताल में कार्य शुरू हो चुका है। अब इसे जल्द पूरा करवाया जाएगा। -डॉ. विजय डबास, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें