फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाछौद हवाई पट्टी पर नहीं उतर पाया राज्यपाल का प्लेन

Thu, 06 Nov 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
बाछौद हवाई पट्टी पर तीन बार के प्रयास के बाद भी राज्यपाल का प्लेन नहीं उतर पाने के कारण उन्हें रेवाड़ी दौरा स्थगित करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक सुबह के समय धुंध के कारण लैंडिंग में दिक्कत पेश आई। लैंडिंग न होने से प्लेन दिल्ली की ओर कूच कर गया।
विज्ञापन



राज्यपाल के रेवाड़ी आगमन को देखते हुए बुधवार सुबह पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयारी में था। हवाई पट्टी बाछौद पर सुबह 7 बजे से ही पुलिस-प्रशासनिक अमला पहुंच गया था। राज्यपाल को रेवाड़ी स्थित केएलपी कालेज के ऑडिटोरियम और मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उन्हें हवाई पट्टी बाछौद में लैंड करके सड़क मार्ग से वाया कुंड रेवाड़ी निकलना था।

निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9.45 बजे राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का प्लेन हवाई पट्टी पर उतरना था, लेकिन वह नहीं उतर पाया। पायलट ने पहले राउंड के बाद दोबारा से प्रयास किया तो वह कुंजपुरा गांव की ओर जा पहुंचा। इसके बाद भी जब वह सही स्थान के सिगनल की ओर जाता हुआ नहीं दिखा तो पायलट ने फिर प्लेन को ऊपर उड़ा लिया और फिर तीसरा प्रयास किया। इस बार भी सही स्थान पर उतरने में नाकामयाब हो गया। इसके बाद पायलट ने ऊंचा उड़ते हुए प्लेन को दिल्ली की ओर रवाना कर दिया। उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के मुताबिक सुबह के समय धुंध होने के कारण हवाई जहाज लैंड नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें