फोटो नंबर-01विचार गोष्ठी के दौरान अतिथियों को सम्मानित करते डा. रामनिवास मानव। स्रोत-स्वयं
नारनौल। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की स्थिति दयनीय और चिंताजनक है। घरों और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन वहां की पुलिस, प्रशासन और सरकार तीनों ही मूकदर्शक है। यह कहना है मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी डॉ. रामनिवास मानव का।
अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र मनुमुक्त भवन में वीरवार को आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि इस्कॉन जैसी धार्मिक और शांतिप्रिय सांस्कृतिक संस्था को प्रतिबंधित करने की मांग करना उचित नहीं है। इस अवसर पर आरएसएस के ग्राम विकास प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील देव ने चरमपंथियों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर किये जा रहे हमलों, हत्याओं, लूटपाट, आगजनी व महिलाओं के साथ किये जा रहे अमानवीय व्यवहार की तीव्र भर्त्सना करते हुए उसे तत्काल रोकने की मांग की। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ. कांता भारती, डॉ. सुधीर यादव और प्रेम प्रकाश ने भी विचार व्यक्त किए। बांग्लादेश हिंदुओं के उत्पीड़न पर गंभीर चिंता प्रकट की।