फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षण को तत्काल लागू करे सरकार: डॉ. राजवती

विज्ञापन
फोटो नंबर-16महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करती कांग्रेस महिला कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नारनौल। महिलाएं आज देश की सत्ता में बैठी तानाशाह और महिला विरोधी सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठा रही हैं। इसी कड़ी में महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर दिल्ली में महिला कांग्रेस द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन व सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने किया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। महिला आरक्षण कानून को बिना देरी के लागू किया जाए। बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सख्त कार्यवाही हो। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने भी दिल्ली में इस प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा यह आंदोलन देश की हर बहन-बेटी की आवाज है। जब तक महिला आरक्षण कानून लागू नहीं होगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। देश की आधी आबादी को सत्ता में भागीदारी दिए बिना सशक्त भारत की कल्पना अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें