फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रीतम ने नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते चार पदक

Sun, 09 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बेंगलुरु में आयोजित नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के गांव मंढाना के खिलाड़ी प्रीतम कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। प्रीतम कुमार ने 3 स्वर्ण और एक सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 4 से 9 मार्च तक कांतीरवा स्टेडियम व साईं स्पोर्ट्स सेंटर बेंगलुरु में हुए। इसमें देश भर से 3600 सौ महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा से 114 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मंढाना के प्रीतम कुमार अभी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में शारीरिक शिक्षा में मास्टर्स कर रहे हैं। प्रीतम अब तक देश की कई नामी मैराथन भी जीत चुके हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर में गोल्ड मेडल, 5 किलोमीटर में गोल्ड मेडल, 1500 मीटर में गोल्ड मेडल ओर 4×400 मीटर में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
विज्ञापन

कोच डॉ. रमेश सिंधु ने बताया कि प्रीतम कुमार खेलों के साथ साथ पढ़ाई में भी होनहार हैं। मास्टर्स एथलेटिक्स के मीडिया कोऑर्डिनेटर बालकिशन द्वारका ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा राष्ट्रीय, एशियाई और वर्ल्ड लेवल पर किया जाता है। 45 वर्षों पुरानी इस फेडरेशन के सचिव चरणजीत सिंह हैं। इस उपलब्धि पर सोनू वर्मा ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें