नारनौल। हरियाणा व्यापारी प्रतिनिधियों की अनाज मंडी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कॉन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई।
बैठक के उपरांत बजरंग गर्ग ने अनाज मंडी के पीड़ित व्यापारी चंद्रशेखर मित्तल से मुलाकात की और दुकान में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। अनाज मंडी एसोसिएशन ने पीड़ित व्यापारी के नुकसान की भरपाई करवाने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को ज्ञापन दिया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख होने से व्यापारी को 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सरकार को व्यापारी के नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई करनी चाहिए और दुकान में जो दो मजदूर हताहत हुए हैं। उनको ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता सरकार को देनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने सरकार से मुआवजा दिलवाने के लिए जिला उपयुक्त व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को फोन करके कहा कि इसकी रिपोर्ट बनाकर जल्द से जल्द सरकार को भेजकर मुआवजा दिलाया जाएं। बजरंग गर्ग ने नारनौल अनाज मंडी एसोसिएशन जिला प्रधान ब्रज मोहन गर्ग को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव बनाने व प्रदेश प्रचार सचिव विपिन शर्मा को बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन जिला प्रधान ब्रज मोहन गर्ग, उपप्रधान अनिल चौधरी, महासचिव महेश दोखेरा वाला, सचिव राजीव मित्तल, पूर्व महासचिव रमेश कांटीवाला, पूर्व महासचिव बद्री प्रसाद गर्ग मौजूद रहे।