फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरी डिस्ट्रीब्यूटर के साथ बनने वाली सड़क का कार्य पूरा करें सरकार : राव बहादुर सिंह

Thu, 18 Jan 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना से अटेली जाने वाली सड़क से कस्बे में आने वाली नहर के साथ सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग उठाई गई है। पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव बहादुर सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नहर के साथ बनने वाली सड़क कार्य को जल्द से शुरू करे।
विज्ञापन

अटेली सड़क से रेवाड़ी रोड पर मिलने वाली सड़क का कार्य एक वर्ष पहले स्थानीय विधायक व प्रशासन द्वारा शुरू कराया था। यहां से निकलने वाली रामपुरी डिस्ट्रीब्यूटर नहर को दबाने का कार्य प्रशासन द्वारा शुरू किया तो कस्बा वासियों ने इस कार्य का विरोध भी किया था, लेकिन स्थानीय विधायक व अन्य प्रशासन के अधिकारियों द्वारा यह कहा गया था कि नहर को दबाकर इसके दोनों साइड से सड़क बनाने का कार्य किया जाएगा।
राव बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार व प्रशासन ने जिस तरीके से इस कार्य को उठाया था उस तरीके से नहर दबाने व पक्का करने का कार्य तो सरकार ने कर दिया, लेकिन नहर के साथ बनने वाली सड़क पर एक ईंट भी नहीं लगाकर कस्बा वासियों के साथ धोखा किया है। पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग कर नहर के दोनों साइड से पक्की सड़क बनाने की गुहार लगाई है ताकि कस्बा वासियों को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें