महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में 19 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सभी पास आउट विद्यार्थियों का अप्रेंटिसशिप व कंपनी रोल पर चयन किया जाएगा। आईटीआई प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि इस मेले में रोहतक, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ व मानेसर की प्रसिद्ध कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सभी टैक्निकल ट्रेड्स के छात्रों का प्रशिक्षुओं व कंपनी रोल के रूप में चयन करेंगी। शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी विकास यादव व शिवताज आर्य ने सभी आईटीआई के पास आउट छात्रों को मेले में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी 19 जनवरी को सुबह दस बजे आईटीआई महेंद्रगढ़ में अपने सभी बायोडाटा तथा अप्रेंटिस पंजीकरण नंबर व अन्य सभी दस्तावेज साथ लेकर आना अनिवार्य है।