फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी मुहर हड़ताल पर, भटकती रहीं आमजन की फाइलें

विज्ञापन
फोटो संख्या:62 शहर ​स्थित अस्थाई पटवार खाना। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिले के सभी पटवारी एवं कानूनगो हड़ताल पर रहे। इससे पटवारखानों में कामकाज ठप रहा। काम न होने के कारण लोगों को वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 49 पटवारी व 15 कानूनगो कार्यरत हैं। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से निलंबित किए छह पटवारियों की बहाली की मांग के लिए जिले के पटवारियों ने हड़ताल शुरू कर दी गई है।
हड़ताल से करीब आठ लाख रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ। उन्होंंने बताया कि पिछले काफी दिनों से निलंबित किए छह पटवारियों की वापस कार्य पर लिए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी ने कई बार उच्च अधिकारियों के माध्यम से छह पटवारियों को बहाल करने की मांग उठाई जा चुकी है लेकिन सरकार की ओर से उक्त पटवारियों को अब तक बहाल नहीं किया गया है। पटवारी दो से चार फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे।

पटवारी हड़ताल पर कार्य ठप

पटवारी हड़ताल पर होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जमीनों के इंतकाल, जमाबंदी आदि की नकल को सत्यापित करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, खसरा, कब्जा कार्रवाई, गिरदावरी, रजिस्ट्री, पैमाइश, आय प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य भी प्रभावित रहे। पहले दिन करीब दो हजार लोगों के कार्य प्रभावित रहा।
बॉक्स

वह रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पटवारी के हस्ताक्षर के लिए गया था। वहां पर जाकर पता चला पटवारी हड़ताल पर है। वीरवार को पटवारी कार्य पर लौटंगे। तक तक फार्म की अंतिम दिन निकल जाएगी। उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।-नवीन कुमार, महेंद्रगढ़
बॉक्स

वह नकल व जमाबंदी के लिए पटवारी के पास गया था। पटवारी हड़ताल पर होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। जमीन की पैमाइश करवाने के लिए जमाबंदी की आवश्कता है। -सुरेश कुमार, धौली

फोटो संख्या:62 शहर स्थित अस्थाई पटवार खाना। संवाद

फोटो संख्या:62 शहर स्थित अस्थाई पटवार खाना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें