फोटो नंबर-18महिला कॉलेज में छात्राओं को जानकारी देती विशेषज्ञ युक्ति भारद्वाज। संवाद
नारनौल। रोजगार विभाग हरियाणा की ओर से व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह 2 से 6 फरवरी तक मनाया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय नारनौल की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय महिला महाविद्यालय से की गई। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आरपी सिंह ने जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत एवं अन्य वक्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थियों को समय रहते अपने करियर से जुड़े लक्ष्य निर्धारित कर लेने चाहिए। उन्होंने सही दिशा में योजना बनाकर निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर राहुल कुमार, महिपाल सिंह व डॉ. सतीश सैनी सहित महाविद्यालय स्टाफ व काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रही। संवाद