फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली मजदूरों को लाभ देना नहीं चाहती सरकार : सुभाष पांचाल

विज्ञापन
24जेएनडी08: बैठक में भाग लेते भवन निर्माण कामगार यूनियन सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की लेबर शेड में भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक रविवार को मजदूर नेता सुभाष पांचाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा भवन व सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पास लगभग 5500 करोड़ रुपये है। मजदूरों की कल्याणकारी योजना के लिए है इससे पंजीकृत मजदूरों को लाभ मिलता है। लेकिन सरकार व अधिकारी आपस में मिलकर फर्जी वेरिफिकेशन करके असली मजदूरों के अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं और असली मजदूर दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार असली मजदूरों को लाभ देना ही नहीं चाहती। सरकार को चाहिए 90 दिन की वेरिफिकेशन का कार्य ट्रेड यूनियन को दिया जाए। इससे असली नकली मजदूरों की पहचान हो सके। पूरे प्रदेश में लगभग 22 लाख निर्माण के मजदूर हैं, लेकिन कोरोना काल में पंजीकृत मजदूर साढे़ तीन लाख रह गए थे। इसमें कोरोना काल में दो लाख मजदूरों को लाभ मिला सरकार को ब्लॉक वाइज कैंप लगाकर मजदूरों का पंजीकरण करना चाहिए। इससे मजदूरों को लाभ मिल सके और यूनियन का प्रतिनिधि बोर्ड में शामिल किया जाए। 90 दिन की वेरिफिकेशन करने को कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है लाभ दिलवाने के नाम पर मजदूरों से मोटे पैसे वसूल किया जा रहे हैं। इस अवसर पर कामरेड रमेश, कामरेड सुलतान जांगड़ा, सुरजभान, सुरेश करसोला, दीनदयाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें