फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान बन रहा राजकीय महाविद्यालय

Mon, 25 Nov 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01राजकीय महाविद्यालय में बनाई गई कंप्यूटर लैब में पढ़ते छात्र। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। हाल ही में कॉलेज में उन्नत और विशाल आईसीटी बुनियादी ढांचे का विकास कर कई सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में सुविधाओं से छात्रों को काफी लाभ पहुंच रहा, क्योंकि आज के युग में शिक्षा महत्व बढ़ गया है। कॉलेज में पहले एक कंप्यूटर लैब था। वर्तमान में आठ आधुनिक कंप्यूटर लैब हैं। प्रत्येक लैब के अंदर 35 से 40 के करीब कंप्यूटर लगे हैं। कॉलेज में इस सुविधा के हाेने से छात्रों को पढ़ाई करने के लिए रुपये खर्च करके निजी लाइब्रेरी में भी जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
समय की मांग को देखते कॉलेज में यह सुविधा उपलब्ध की गई है। क्योंकि आधुनिक युग में शिक्षा के अंदर भी काफी बदलाव आ गया और छात्रों का जोर ऑनलाइन शिक्षा की ओर भी बढ़ रहा है। छात्रों को किसी भी विषय का कोई प्रश्न समझ नहीं आए तो वह आनलाइन कक्षाएं दे रहे प्राध्यापकों की सहायता भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

वैसे भी कोरोना काल में आनलाइन शिक्षा ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद अब जब भी किसी कारण से स्कूल व कॉलेज बंद हो जाते हैं तो ऑनलाइन शिक्षा प्रारंभ कर दी जाती है। कॉलेज में इन लैब के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा का भी ज्ञान दिया जाता है जो काफी कारगर सिद्ध हो रही है।
बाक्स

लैब में ये हैं सुविधाएं
आठ आधुनिक कंप्यूटर लैब हैं। इसमें डिजिटल लाउंज, गणित लैब और वाणिज्य लैब शामिल हैं।
-वाई-फाई कैंपस, जिससे छात्रों और स्टाफ को इंटरनेट की सुविधा हर जगह उपलब्ध है।
-20 स्मार्ट आईसीटी आधारित कक्षाएं, जो नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित है।
वर्जन
कॉलेज प्रशासन ने भविष्य के लिए भी योजनाएं बनाई हैं। इनमें ई-रीडिंग हॉल की स्थापना, जिसमें 100 से अधिक कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा होगी। वहीं एक विशाल आईटी ब्लॉक का निर्माण। आगामी सत्र से आईटी आधारित रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की शुरुआत होगी, जो छात्रों को आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करेंगे। इन सुविधाएं की अभी सरकार से मांग की गई है। जैसे ही अनुमति मिलेगी यह कार्य भी शुरू की दिया जाएगा। इससे छात्रों को और भी ज्यादा लाभ प्राप्त होगा।-प्रोफेसर सतीश सैनी, संयोजक आईटी विकास प्रकोष्ठ

राजकीय महाविद्यालय
बाक्स-
यह कदम राजकीय महाविद्यालय नारनौल को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान बनाने की दिशा में उठाया गया है। यह उन्नत बुनियादी ढांचा छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करेगा और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा। महाविद्यालय में राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 का पालन किया जा रहा है इसी कदम के तहत तकनीकी शिक्षा, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए महाविद्यालय में उन्नत और आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डा. पूर्णप्रभा। प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें