फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला रोड एक घंटे लगा रहा जाम, बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़

Fri, 01 Aug 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बसों में सवार होने के लिए लगी परिक्षा​र्थियों की भीड़--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान वीरवार को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। वीरवार को सुबह व शाम के सत्र की दो पालियों में परीक्षा होने के कारण दिनभर बस स्टैंड पर भीड़ रही।
विज्ञापन

वहीं शहर के गोशाला रोड पर सुबह परीक्षा खत्म होने के एक घंटे तक जाम रहा। गोशाला रोड पर एक निजी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र के आसपास सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने से हालात बिगड़ गए। एक घंटे जाम लगा रहा। एक घंटे बाद पुलिस कर्मचारियों ने धीरे-धीरे वाहनों ही आवाजाही शुरू कराई।
वहीं परीक्षा समाप्त होने के बूथ पर लगने से पहले ही बसें खचाखच भर गई। हालांकि परीक्षा केंद्रों तक स्पेशल बसें नहीं चलाई गई। बस स्टैंड पर शाम के सत्र में अधिक भीड़ उमड़ी। स्टेट हाईवे 148बी पर नारनौल की ओर दो, सतनाली की ओर दो तथा चरखी दादरी की ओर बने एक परीक्षा केंद्र पर इन्हीं रूटों पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों का सहारा लिया गया। हालांकि दादरी व नारनौल जाने वाले परीक्षार्थियों को बसों का लंबा इंतजार करना पड़ा। नारनौल रोड पर राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, गुरू कॉलेज, मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया। इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों को छोड़ने के लिए नारनौल जाने वाली बसों का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें