फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बदलने के लिए जन आंदोलन की जरूरत : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इस सरकार के कुशासन से लोग तंग आ चुके हैं और सत्ता में परिवर्तन चाहते हैं। इस एक साल के अंदर नगर पालिकओं, परिषदों एवं निगमों के चुनाव होने हैं जिसमें लोगों के सामने इनेलो एक विकल्प के रूप में उभरकर आएगी। सरकार बदलने के लिए जनांदोलन की आवश्यकता है। वह नारनौल के सिंघाना रोड स्थत पार्टी कार्यालय में इनेलो कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बोल रहे थे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रणाली में संगठन के बल पर सत्ता हासिल की जाती है और जो संगठन बलशाली होगा, वह सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो के संगठन में जो बिखराव हुआ है, वह बहकावे में आने के कारण हुआ है। लोग गुमराह होकर रास्ता भटक गए, लेकिन जो लोग रास्ता भटके, अब वह अपमानित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि अब उनकी पूछ नहीं होती। देश में सन 1947 से 1977 तक कांग्रेस का राज था, लेकिन लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में छोटे-बड़े दल एकजुट हुए और कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। अब उसी तरह के आंदोलन की जरूरत है और हमें इसमें जरूर कामयाबी मिलेगी। चौटाला ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हर घर में नौकरी नहीं, हर युवा को नौकरी दी जाएगी। पिछली बार 3200 नौकरियां देने पर दस साल की सजा मिली थी। उन्होंने कहा कि 38 सालों में पार्टी ने इससे भी बुरे दौर देखे हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। सम्मेलन में जिला प्रधान राव होशियार सिंह, सतबीर बडेसरा, एडवोकेट जसबीर ढिल्लो, छोटेलाल, लाला सत्यनारायण गुप्ता, वेदप्रकाश, सुदेश ढिल्लो, जयसिंह सैनी, बली शेखावत, नरसिंह दायमा, देशराज यादव, धर्मपाल नंबरदार, मुकेश व सुनील सैनी आदि मौजूद थे।
लोग ंछोड़ने लगे दुष्यंत का साथ : ओमप्रकाश चौटाला
नारनौल। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने पोते दुष्यंत चौटाला पर बोलते हुए कहा कि जो लोग गए है वो पार्टी में कायम होते तो इनेलो की सरकार निश्चित रूप से बनती। दुष्यंत उपमुख्यमंत्री की बजाय मुख्यमंत्री बनते। दुष्यंत के गलत निर्णय के कारण मुख्यमंत्री का पद छोड़कर उपमुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लेकर दुष्यंत चौटाला चले थे वो अब भागने लग गये है। अब यह संगठन लंबे समय तक चलने वाला नहीं है। अभी तो संगठन की शुरूआत हुई है थोड़े दिन बाद संगठन का विघटन हो जाएगा। दुष्यंत चौटाला की वापसी पर ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि दुष्यंत कह रहे है कि उसे पार्टी से निकाला गया है तो उसके निर्णय ठीक नहीं होंगे तभी निकाला गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें