फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आस्था के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, गोशालाओं में उमड़ी भीड़

Thu, 30 Oct 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06गोपाष्टमी पर्व पर गोमाता का पूजन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में वीरवार को गोपाष्टमी आस्था और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर की सभी गोशालाओं और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। महिलाओं ने गोशालाओं में गो पूजन किया।
विज्ञापन

श्री गोपाल गोशाला में प्रात: काल हवन किया गया। महिलाओं ने गोमाता को साड़ी, वस्त्र, पुष्पमाला और अन्य सामग्रियां अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। महिलाओं ने गोमाता के चरणों में दीप जलाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
गोपाष्टमी पर श्री गोपाल गोशाला और निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों ही स्थानों पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

सुबह दस बजे आरंभ हुआ कार्यक्रम दोपहर बाद तक चलता रहा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी प्रकार शहर के मोहल्ला फ्रांसखाना श्याम मंदिर, नलापुर मंदिर, आदर्श नगर आश्रम सहित अन्य मंदिरों में भी गोपाष्टमी पर्व पर विशेष पूजन व अन्नकूट का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवी, गोभक्त, महिलाएं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोशालाओं में गोसेवा, सफाई और गोमाता के चारे की व्यवस्था में भी कई स्वयंसेवकों ने सेवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें