नारनौल। कुलताजपुर गांव में एक दुकान से सामान चोरी हो गया। पीड़ित दुकानदार जब सुबह दुकान पर आया तो ताला टूटा हुआ था। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में कुलताजपुर निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसने कुलताजपुर चौक पर चाय व अन्य सामान की दुकान कर रखी है। वह बीते देर सायं दुकान को करीब 8 बजे बंद कर अपने घर चला गया था। जब वह सुबह अपने घर से दुकान पर आया तो ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद उसने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। इस दौरान चोरों ने एक सिलेंडर, चूल्हा, अंडों की ट्रे, बीड़ी-सिगरेट, टॉफी के डिब्बे सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया।