फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पशुपालकों के लिए बजट में रखा अच्छा ख्याल, किसानों को राहत

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- किसान उमेद सिंह तंवर--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार के बजट से किसानों को अनेक क्षेत्रों में राहत मिली है, जिससे किसान वर्ग खुश है। सीधे तौर पर किसानों के लिए कोई विशेष घोषणा न करने से निराशा भी है। पशुपालन एवं कृषि क्षेत्र में तकनीकी वृद्धि को किसानों ने सराहनीय बताया है। किसानों को बागवानी क्षेत्र में अधिक सक्रिय भूमिका के लिए अनेक योजनाओं से जिले में बागवानी बढ़ेगी।
विज्ञापन


महिलाओं को कृषि क्षेत्र में अधिक भागीदारी के लिए सराहनीय प्रयास है। किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीद का जिक्र किसान हित में है। अच्छे बीज, कीटनाशक, खाद, प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो किसान हित में है। पशुधन बीमा योजना को पांच पशुओं से बढ़ाकर 10 पशु तक किया गया है, जिससे छोटे किसानों एवं पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
किसान रामवीर तंवर, सतनाली
-
किसानों के लिए इस बजट में सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई। खाद एवं बीजों की उपलब्धता पर ठोस घोषणा नहीं की गई है। नैनो डीएपी व यूरिया को बढ़ावा देने से किसान को खर्च की दोहरी मार पड़ेगी। सीधे सस्ती दरों पर अच्छे कीटनाशक व दवाइयां उपलब्ध होने से किसान पर भार कम होगा। 60 करोड़ रुपये की लागत से सभी पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाइयों व उन्नत डायगनोस्टिक उपकरण उपलब्ध होंगे। पशुओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा बेसहारा पशुओं के लिए अभ्यारण खोलने का प्रावधान बेसहारा पशुओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किसान उमेद सिंह तंवर

फोटो संख्या:65- किसान उमेद सिंह तंवर--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें