फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golden Girl: केबीसी की हॉट सीट पर बैठेंगी शर्मिला, अमिताभ बच्चन के सामने सुनाएंगी संघर्ष और सफलता की कहानी

Mon, 10 Aug 2026 01:58 PM IST
Sharukh Khan इंद्रजीत शर्मा, अमर उजाला, कनीना(महेंद्रगढ़)

सार

हरियाणा की गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट पर बैठेंगी। शर्मिला अमिताभ बच्चन के सामने संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाएंगी। वो आज पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
शर्मिला धनखड़ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ अब टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आएंगी। मंगलवार को वह महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर अपने संघर्ष, खेल सफर और सफलता की कहानी साझा करेंगी।
विज्ञापन


शर्मिला ने दूरभाष पर बताया कि वह सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इसके बाद फ्लाइट से मुंबई रवाना होंगी। केबीसी के मंच पर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने तक के अपने सफर के अनुभव साझा करेंगी। शर्मिला ने कहा कि अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठना उनके लिए गर्व और बेहद यादगार पल होगा। उनके साथ पति अजीत सिंह और दोनों बेटियां अनुज व लक्ष्मी भी मुंबई जाएंगी।

बेटियों और युवाओं को दिया मेहनत का संदेश
शर्मिला ने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करने के बाद पूरी मेहनत और लगन के साथ उसे हासिल करने में जुट जाना चाहिए। रास्ते में आने वाली परेशानियों और लोगों की बातों से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कपिल शर्मा शो का भी मिला निमंत्रण
शर्मिला ने बताया कि उन्हें कपिल शर्मा शो में आने का निमंत्रण भी मिला है। हालांकि, कार्यक्रम में शामिल होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका सफर अब खेल के मैदान से टीवी के बड़े मंच तक पहुंच गया है। केबीसी के जरिए देशभर के दर्शक उनके संघर्ष और सफलता की कहानी सुन सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें