फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में धोक लगाने गई महिला की सोने की चेने और मंगलसूत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा जयराम दास धाम पाली में शुक्रवार को लगे मेले में धोक देने आई महिला की दो अन्य महिलाओं ने सोने की चेने और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के चुरू जिले के गांव ढिंगी की रहने वाली दीपिका मीणा ने महेंद्रगढ़ थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 28 जनवरी को अपने पति, सास, देवर के साथ बाबा जयराम मंदिर पाली में पूजा करने के लिए आई थी। मंदिर के दार्शनिक स्थान पर भीड़ में किसी ने उसकी सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। उसकी सोने की चेन और मंगलसूत्र एक तोले के थे। दीपिका ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि दो महिलाएं उसके आसपास घूमती हुई नजर आ रही हैं। उसे शक है कि उन महिलाओं ने ही उसकी सोने की चेन और मंगलसूत्र को चुराया है। पुलिस को अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें