फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नई मंडी के पास लगा गोगा बाबा का मेला

Mon, 18 Aug 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-24नारनौल की नई मंडी में गोगा बाबा की धोक लगाती महिलाएं व बच्चे। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। गोगा नवमी पर अग्रसेन चौक नजदीक नई मंडी पर गोगा बाबा का मेला लगा। माता-पिता बच्चों को गोगा बाबा का आशीर्वाद दिलाने आए।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं टोलियां बनाकर गोगा बाबा की महिमा का व्याख्यान कर रही थीं। भजन गाकर नाच रही थीं। इस अवसर पर गोगा मंदिर में मौजूद भगत ओंकार खाटू निजात पराज, विजय नेहरू नगर, नरेश भगतजी नारनौल, रिंकू, सुभाष, नरेश, उमेश, नरेंद्र व सोमेश ने बताया कि ददरेवा गांव जिला चूरू में विक्रम संवत 1003, भादो की नवमी को गुरु गोरखनाथ के आशीर्वाद से चौहान वंश में राजा जेवर सिंह की पत्नी बांछल कुंवर की कोख से गोगा बाबा का जन्म हुआ हुआ था।
विज्ञापन


चौहान वंश में पृथ्वीराज चौहान के बाद श्री जाहरवीर गोगा बाबा ही सबसे शक्तिशाली राजा रहे। इन्हें हिंदू और मुसलमान दोनों संप्रदाय विशेष रूप से उनकी पूजा करते हैं। गोगा बाबा को सांपों का देवता भी माना जाता है और विशेष रूप से उनकी पूजा की जाती है इनका साम्राज्य सतलुज से लेकर के हरियाणा के हांसी तक था। गुजरात के रबारी मुस्लिम समाज पीर बाबा के रूप में मानते हैं। इसे लेकर रविवार को यहां भी मान्यता अनुसार गोगा बाबा के मेले का आयोजन किया। जिसमें दोपहर से लेकर शाम तक भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें